• Home
  • News
  • Union Minister of State for Defense Bhatt reached Harman Minor School, administered oath to the student council

हरमन माइनर विद्यालय पहुंचे केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री भट्ट, छात्र परिषद को दिलाई शपथ

editor
  • Awaaz Desk
  • August 26, 2023 05:08 AM
Union Minister of State for Defense Bhatt reached Harman Minor School, administered oath to the student council

भीमताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट शुक्रवार को भीमताल स्थित प्रतिष्ठित हरमन माइनर विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नवगठित छात्र परिषद को शपथ दिलाने के साथ ही एसओएस बाल ग्राम का निरीक्षण कर जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की जानकारी ली। इससे पहले विद्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का विद्यालय के प्रधानाचार्य के. डी. सिंह व विद्यालय स्टाफ द्वारा कुमाऊँनी रीति रिवाज से उनका स्वागत करने के साथ ही एनसीसी कैडेट्स द्वारा उनको सलामी दी गयी। दीप प्रज्वलन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना मेहरा ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट के जीवन परिचय देने के साथ ही उसे प्रेरणास्त्रोत बताया। वहीं केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों का बैच अलंकरण कर पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने विद्यालय के शैक्षिणिक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में संस्कारवान शिक्षा दी जा रही है, शिक्षा का संस्कारवान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र-छात्राओ को जीवन में निरंतर परिश्रम करने के लिये प्रेरित करने के साथ ही अपने छात्र जीवन की यादें भी विद्यालय के छात्रों के साथ सांझा करी। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने विद्यालय की पूर्व छात्रा भावना मेहरा द्वारा विद्यालय के लिये किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य केडी सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते कहा कि छात्र जीवन मे अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है। इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये केंद्रीय मंत्री ने हेडबॉय मास्टर हर्षित चौहान, हेड गर्ल मिताली पांडेय, वाईस हेड बाय सूर्यांश रंजन व गौरव मेर, वाईस हेड गर्ल वैशाली भट्ट व खुशी गंगोला सहित पचास सदस्यों को शपथ दिलायी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, पूर्व मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, प्रतिनिधि गोपाल रावत, आशुतोष चंदोला, कमलेश रावत, संदीप पांडेय, योगेश तिवाड़ी, सपना सिंह, शिप्रा जोशी, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: