यूपी बोर्ड रिजल्ट ब्रेकिंग:जारी हुआ दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट!सौ साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी जारी हुआ रिजल्ट!अपना रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल घोषित कर दिए है। परीक्षाफल आज दोपहर 12 बजे के बाद घोषित किये गए है। 100 साल के इतिहास में पहली बार इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया।
10वीं रिजल्ट 89.78% रहा।
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के पदेन सभापति डॉ. महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत ने जारी किया है। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों में खासा जोश नजर आया।
ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद का गठन 1921 में हुआ था और पहली परीक्षा 1923 में कराई गई। यूपी शिक्षकों की मानें तो इससे पहले बोर्ड ने कभी इतनी जल्दी परिणाम जारी नहीं किया था। इससे पहले 2019 में बोर्ड ने 27 अप्रैल को 10वीं-12वीं का परिणाम जारी किया था। इस बार की 2023 की बोर्ड परीक्षा में ये भी एक इतिहास बन गया कि परीक्षा केंद्रों से पेपरलीक,गलत तरह से पेपर का खुलना या सामूहिक नकल की एक भी शिकायत मिली हो। बिना किसी नकल के बोर्ड परीक्षाएं सफल होना अपने आप मे बड़ी बात है।
प्रदेशभर के 258 केंद्रों पर हाईस्कूल की लगभग 1.86 करोड़ तथा इंटरमीडिएट की 1.33 करोड़, कुल 3.19 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 से 31 मार्च के बीच पूरा हुआ।
इन स्टेप्स को फॉलो कर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते है
आपको करना क्या है?
स्टेप 1- यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://upmsp.edu.in/ और http://upresults.nic.in/ पर जाना होगा।
स्टेप 2- होमपेज पर जाकर आपको रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- यह आपको रिडायरेक्ट करेगा, आपको यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम अथवा 12वीं परिणाम पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4- जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे, स्क्रीन पर एक नया वेब पेज दिखाई देगा। विद्यार्थियों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5- इस स्टेप के बाद आपका यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। परिणामों की जांच करें, उन्हें डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।