यूपी ब्रेकिंगः मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या! वकील की ड्रेस में आया था हत्यारोपी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

लखनऊ। यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। इस फायरिंग में एक बच्ची और एक महिला को भी गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर की पहचान जौनपुर के केराकत निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। वारदात को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है वह मुख्तार का शूटर रहा है। इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था। संजीव इस वक्त यूपी की लखनऊ जेल में बंद था। संजीव फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। अपराध की दुनिया में संजीव के कदम रखने की बात की जाए तो उसने सबसे पहले 90 के दशक में अपना वर्चस्व बनाना शुरू किया था। इसके बाद उसने आम लोगों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासन में भी अपनी आतंक फैलाना शुरू कर दिया।