• Home
  • News
  • UP Breaking: Now students will come to school wearing full pants and shirt! Know in the link why the government gave this instruction

यूपी ब्रेकिंगः अब फुल पैंट और शर्ट पहनकर स्कूल आयेंगे छात्र! लिंक में जानें आखिर सरकार ने क्यों दिया ये निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 22, 2023 12:09 PM
UP Breaking: Now students will come to school wearing full pants and shirt! Know in the link why the government gave this instruction

लखनऊ। यूपी सरकार ने संचारी रोगों से बचाव के लिए निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार अब यूपी के स्कूलों में छात्र फुल पैंट और शर्ट पहनकर आयेंगे। इन दिनों बदलते मौसम के चलते डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के लिए सरकार ने निर्देश जारी किया है। अब छात्रों को इनसे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा। स्कूल में ज्यादा बच्चों को बुखार या दूसरे लक्षण होने पर डॉक्टर स्कूल में ही बुलाकर बच्चों का टेस्ट कराया जाएगा। सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में फ़ॉगिंग कराने के निर्देश दिए। साथ ही कैम्पस में कहीं पानी जमा न होने पाए। हर स्कूल में एक टीचर को नोडल टीचर की ज़िम्मेदारी दी जाएगी कि स्कूलों में ये व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पिछले कुछ समय से नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर समेत कई ज़िलों के संचारी डेंगू मलेरिया जैसे संचारी रोगों से कई लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस नियमावली के तहत प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है और अब सप्ताह में केवल 29 घंटे ही कक्षाएं लगाई जाएंगी।


संबंधित आलेख: