यूपी ब्रेकिंगः योगी सरकार ने पेश किया दूसरा बजट! प्रदेश में खुलेंगी 17 हजार किसान पाठशालाएं, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज
लखनऊ। योगी सरकार ने आज अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। इस दौरान बजट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी ज्यादातर योजनाएं का ध्यान रखा गया है। 2023-24 का यह बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है। पिछले साल के बजट (6.15 लाख करोड़) से करीब 75 हजार करोड़ रुपए अधिक का है। योगी सरकार ने बजट में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया।
बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि यह बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर स्थापित करने के लिए होगा। 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए नींव साबित होगा। आज का बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ से ज्यादा का है। साल 2016-17 में यह करीब 3 लाख 40 हजार के आसपास था। हमने बजट के दायरे को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कर चोरी को रोकना पड़ा। वित्तीय अनुशासन को बनाए रखना पड़ा। जनता पर अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना मंहगाई को कंट्रोल किया गया। 45-46% से ज्यादा राजस्व मिल रहा है। एयर कनेक्टीविटी में 2 एयर पोर्ट थे,आज 9 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। आने वाले 2 साल में 21 एयरपोर्ट होगे। गौवंश को देखभाल के लिए भी बजट में 750 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बजट में कुछ भी नहीं दिखता, सिर्फ ऐतिहासिक बोलने से कुछ नहीं होगा। इस सरकार को सिर्फ मेला लगाना आता है। वहीं, शिवपाल ने कहा कि आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम। बसपा सुपीमो मायावती ने बजट को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। उधर, अखिलेश यादव बुधवार को काले रंग की शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे थे। सिर्फ यही नहीं, सपा के ज्यादातर विधायक काली शेरवानी पहने हुए थे।