• Home
  • News
  • UP Chief Minister Yogi Adityanath bereaved; his mother, Savitri Devi, has passed away—a wave of grief sweeps through their ancestral village, Panchur.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मातृ शोक! माता सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में शोक की लहर

editor
  • Awaaz Desk
  • November 20, 2026 07:11 AM
UP Chief Minister Yogi Adityanath bereaved; his mother, Savitri Devi, has passed away—a wave of grief sweeps through their ancestral village, Panchur.

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पंचूर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सावित्री देवी अत्यंत सरल स्वभाव की गृहिणी थीं और पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में ही परिवार के साथ रहती थीं। बढ़ती उम्र के कारण वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रही थीं। बीते महीनों में भी उनकी तबीयत कई बार नासाज हुई थी। इससे पहले, 14 मई 2024 को स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अपनी मां का हालचाल जानने पहुंचे थे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव के निवासी हैं और उनका पूरा परिवार आज भी वहीं सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करता है। इससे पहले, करीब छह वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में 89 वर्ष की आयु में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी निधन हो गया था। माता सावित्री देवी के देहावसान से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।


संबंधित आलेख: