• Home
  • News
  • Uproar over CJP protest in Delhi! Police crack down by registering over 20 FIRs; CJP leaders to address the media at 2 PM following their release.

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर घमासान! पुलिस ने 20 से ज्यादा FIR दर्ज कर कसा शिकंजा, रिहाई के बाद दोपहर 2 बजे सामने आएंगे CJP नेता

editor
  • Awaaz Desk
  • October 11, 2026 06:10 AM
Uproar over CJP protest in Delhi! Police crack down by registering over 20 FIRs; CJP leaders to address the media at 2 PM following their release.

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद रविवार को भी राजधानी दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस बीच कनॉट प्लेस में पुलिस पर पथराव का वीडियो सामने आने की जानकारी मिली है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पाबंदियां लगाने, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने तथा लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सुनवाई हो रही है। राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 30 हजार से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, कनॉट प्लेस इलाके में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने भीड़ को हटाने और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। हालांकि, घटना से जुड़े वीडियो और आरोपों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। रविवार सुबह दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की संयुक्त टुकड़ी ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में फ्लैग मार्च किया। इनर सर्किल में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आए। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदर्शन की कोशिशों के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमले जैसे आरोप शामिल हैं।

रिहाई के बाद दोपहर दो बजे सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को शनिवार को हिरासत में लिया गया था। रविवार को दिल्ली की एसीएम अदालत में पेशी के बाद तीनों को रिहा कर दिया गया। पार्टी के नेता अंजिक्य शिंदे ने शनिवार को ऐलान किया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास रविवार दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका पर सुनवाई
शनिवार को दिल्ली में लगाई गई पाबंदियों, मेट्रो और ट्रेनों की आवाजाही रोकने तथा लोगों को हिरासत में लिए जाने के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रविवार को विशेष पीठ सुनवाई कर रही है। इन मुद्दों पर अवमानना याचिका दाखिल की गई है। ऐसे में दिल्ली में एक ओर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, तो दूसरी ओर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले पर न्यायिक सुनवाई भी जारी है। राजधानी में आगे की स्थिति CJP के अगले कदम और प्रशासन की कार्रवाई पर निर्भर करेगी।


संबंधित आलेख: