• Home
  • News
  • Uttar Pradesh: Election VS Corona! Congress paused in rallies, programs of girl I can fight also postponed

उत्तरप्रदेश:चुनाव VS कोरोना! कांग्रेस ने रैलियों में लगाया विराम,लड़की हूँ लड़ सकती हूं के कार्यक्रम भी हुए स्थगित

editor
  • Kanchan Verma
  • January 05, 2022 09:01 AM
Uttar Pradesh: Election VS Corona! Congress paused in rallies, programs of girl I can fight also postponed

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर  लगातार जारी है,बढ़ते केसों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रमुख रैलियों पर फ़िलहाल ब्रेक लगा दिया है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है,उन्होंने लिखा है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 
उधर उत्तरप्रदेश कांग्रेस ने विभिन्न शहरों में होने वाली 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन भी स्थगित कर दी है।

 

उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की सात से आठ मैराथन नोएडा, वाराणसी के साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित थीं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा होनी थी फ़िलहाल उसमे भी विराम लग गया है। मंगलवार को कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान पर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल उठाया कि भाजपा बार-बार महिलाओं व लड़कियों के सशक्तीकरण से क्या दिक्कत है? पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभियान पर सवाल उठाने वाले नहीं चाहते कि महिलाएं स्वतंत्र हों व सशक्त हों।

नारी शक्ति से भाजपा डरती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ  कुरीतियों के खिलाफ ही नहीं लड़ रहीं, बल्कि वे सबसे बड़ी लड़ाई अपने हक के लिए लड़ रही हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष से पूछा कि आप शौचालय और एक मुफ्त गैस सिलेंडर की ओट लेकर महिलाओं के वजूद को नकारना कब बंद करेंगे? जब कांग्रेस ने इस देश को पहली महिला मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और लोकसभा सभापति दिया, तब आप और आपकी पार्टी कहां थी? पिछले 7.5 वर्षों में तो पीएम मोदी ने महिलाओं की कोई टोह नहीं ली, अब वे अचानक केवल महिलाओं की रैली क्यों कर रहे हैं?


संबंधित आलेख: