उत्तराखण्डः धामी कैबिनेट में लिए गए 26 महत्वपूर्ण फैसले! सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते का तोहफा, लिंक में देखें अहम निर्णय
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक हुई। सचिवालय में आयोजित बैठक में 26 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस दौरान आवास, पेट्रोल पंप का लैंड यूज़ चेंज करने की विसंगति दूर करने सहित कई अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगी। इस मौके पर सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस और महंगाई भत्ते का तोहफा दिया है। इस पर उत्तराखंड सरकार जल्द ही कदम उठाएगी। इस दौरान दुर्घटना राहत निधि में 1 लाख की धनराशि बढ़ाकर 2 लाख, आवास विभाग में लैंड यूज फीस बढ़ोत्तरी, पेट्रोल पंप में भी कॉमर्शियल रेट लागू करने, उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन, राज्य सरकार कृषी विभाग में बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्सिडी में 50 फीसदी राशि देने, शिक्षा विभाग में 60 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के नियम में संशोधन, महिला आरक्षण पर अध्यादेश के लिए सीएम अधिकृत, औद्योगिक सेवा निति का प्रख्यापन, उत्तराखंड की अपनी लॉजेस्टिक नीति लागू, व्यापारियों का दुर्घटना बीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख, हरिद्वार यूनिवर्सिटी को मंजूरी, महंगाई भत्ता ओर बोनस के लिए सीएम अधिकृत, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाने, केदारनाथ में मास्टर प्लान के अंतर्गत आने वाले प्रभवितों को लाभ देने, राजश्व पुलिस से रेगुलर पुलिस तैनात करने के मामले में पहले चरण में 6 पुलिस स्टेशन और 20 पुलिस चौकी बनाने, जहां पर्यटन ज्यादा बढ़ा है वह क्षेत्र रेगुलर पुलिस में आने के प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।