• Home
  • News
  • Uttarakhand: A devotee's health deteriorated during the Kedarnath Yatra; NDRF-SDRF immediately rescued him and took him to the helipad.

उत्तराखण्डः केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, NDRF-SDRF ने तत्काल रेस्क्यू कर पहुंचाया हेलीपैड

editor
  • Awaaz Desk
  • May 17, 2026 10:05 AM
Uttarakhand: A devotee's health deteriorated during the Kedarnath Yatra; NDRF-SDRF immediately rescued him and took him to the helipad.

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हादिया निवासी 38 वर्षीय ऋतुन दास को अचानक सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी और उनकी नब्ज़ भी महसूस नहीं हो रही थी। स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने तत्काल नवीनतम ACLS प्रोटोकॉल के तहत सीपीआर दिया। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तेजी दिखाते हुए श्रद्धालु को विवेकानंद अस्पताल से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीपैड तक सुरक्षित पहुंचाया। रेस्क्यू टीम की तत्परता और मेडिकल स्टाफ की सूझबूझ से समय रहते श्रद्धालु को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट की प्रक्रिया शुरू की गई। यात्रा मार्ग पर लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच सुरक्षा एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता के साथ सेवाएं दे रहे हैं।


संबंधित आलेख: