• Home
  • News
  • Uttarakhand: A dispute erupted during a Holi celebration! Two groups clashed at the haunted house in Rudrapur, hurling bricks, stones, and sticks, with allegations of firing.

उत्तराखण्डः होली कार्यक्रम के दौरान भड़का विवाद! रुद्रपुर के भूतबंगला में दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, फायरिंग के आरोप

editor
  • Awaaz Desk
  • March 06, 2026 04:03 AM
Uttarakhand: A dispute erupted during a Holi celebration! Two groups clashed at the haunted house in Rudrapur, hurling bricks, stones, and sticks, with allegations of firing.

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो समुदाय के लोग विवाद के बाद आमने-सामने आ गए। सूचना पर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मामला रुद्रपुर के भूतबंगला का है। यहां देर रात दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के भूतबंगला में गुरुवार शाम को होली खेलने का कार्यक्रम किया जा रहा था। इस दौरान विशेष समुदाय का एक युवक ई-रिक्शा लेकर बार-बार चक्कर लगा रहा था। मना करने पर गाली गलौज कर चला गया और कुछ देर बाद वह अपने साथियों को लेकर पहुंचा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर, लाठी-डण्डे चलने लगे। जिसमें दोनों ही पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं एक पक्ष द्वारा रम्पुरा चौकी पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इतना ही नहीं पीड़ित महिला ने एक पुलिसकर्मी पर भी जूते से पिटाई करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ है मौके पर पुलिस पहुंची और शांति व्यवस्था बनाई गई है। अब तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
 


संबंधित आलेख: