• Home
  • News
  • Uttarakhand: A girl, groaning in pain, recounts her ordeal at school! Her uncle had been abusing her for months, and the victim lived under threats.

उत्तराखण्डः दर्द से कराहती बच्ची ने स्कूल में सुनाई आपबीती! मौसा महीनों से कर रहा था शोषण, धमकियों के साये में जी रही थी पीड़िता

editor
  • Awaaz Desk
  • November 29, 2025 10:11 AM
Uttarakhand: A girl, groaning in pain, recounts her ordeal at school! Her uncle had been abusing her for months, and the victim lived under threats.

देहरादून। विकासनगर के सेलाकुई से रिश्तों को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक शख्स पर 10 वर्षीय बालिका के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। आरोपी कोई और नहीं बालिका का सगा मौसा बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय स्कूल की अध्यापिका थाने आई। उन्होंने बताया कि विद्यालय की एक बच्ची स्कूल पहुंची। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। वह दर्द से कराह भी रही थी। उसकी सहेलियों ने इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसके मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ की। शिकायत की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि मौसा अक्तूबर माह से कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। डर के कारण उसने मौसी को भी यह बात नहीं बताई। इधर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसकी दुकान खुली हुई थी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने आरोपी की दुकान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ लोगों ने दुकान का फ्लैक्स बोर्ड गिराने के बाद फाड़ दिया। दुकान में तोड़फोड़ का प्रयास किया। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं और लोगों को शांत कराया।


संबंधित आलेख: