उत्तराखण्डः नैनीताल के डीएसए मैदान में सजी रंगों की दुनिया! 68वीं ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
नैनीताल। नैनीताल में हुई ‘ऑन दा स्पॉट’ पेंटिंग प्रतियोगिता में उमड़े हजारों बच्चों का उत्साह देखने लायक था। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुची पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने कहा कि बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति लगाव देखकर वे काफी उत्साहित हैं। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और उसे जानने का मौका भी मिलता है। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में पहुंचे बच्चों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। डीएसए मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें नगर के विभन्न स्कूलों के लगभग 500 स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शारदा संघ क्लब की तरफ से आयोजित 68वीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में पेंटिंग के लिए सब्जेक्ट दिया गया था। प्रतियोगिता में दो घंटे के भीतर प्रतिभागी ने अपनी पेंटिंग बनाकर जमा करनी थी। बताया गया कि ये प्रतियोगिता वर्ष 1958 में शुरू हुई, जब इसमें शहर के केवल 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। समय के साथ इसकी प्रतिष्ठा बड़ी और अब सैकड़ों बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों को इस प्रतियोगिता का खास इंतजार रहता है।