• Home
  • News
  • Uttarakhand: Accused of murder of youth arrested in Rudrapur! Police sent him to jail, the murderer was absconding

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल, फरार चल रहा था हत्यारोपी

editor
  • Awaaz Desk
  • November 10, 2023 12:11 PM
 Uttarakhand: Accused of murder of youth arrested in Rudrapur! Police sent him to jail, the murderer was absconding

रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने युवक की पीटकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश के रहने वाले सूरज के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसके भाई मुकेश कुमार की पीटकर हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की थी। अब पुलिस ने आरोपी को काशीपुर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक मुकेश कुमार रुद्रपुर की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम किया करता था और उसके साथ आरोपी मोतीलाल भी काम किया करता था, किसी बात को लेकर मोतीलाल और मुकेश की आपस में कहा सुनी हो गई थी। जिसमें मोतीलाल के द्वारा मुकेश कुमार के सर पर बार कर दिया था जिसमें उपचार के दौरान मुकेश कुमार की मौत हो गई थी। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मोतीलाल को काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया युवक की मौत के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था अब फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


संबंधित आलेख: