उत्तराखण्डः लंबे मंथन के बाद भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा! नैनीताल से प्रताप बिष्ट तो यूएस नगर जिले से कमल जिंदल को मिली जिम्मेदारी
देहरादून। लंबे मंथन के बाद आखिर भाजपा ने अपने सभी सांगठनिक जिला इकाइयों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी। देर रात इसको लेकर एक सूची जारी की गई। इस दौरान उत्तरकाशी से सतेंद्र राणा, टिहरी से राजेश नौटियाल, चमोली से रमेश मैखुरी, रुद्रप्रयाग से महावीर पवार, देहरादून ग्रामीण से मीता सिंह, देहरादून महानगर से सिदार्थ अग्रवाल, ऋषिकेश से रविंद्र राणा, हरिद्वार से संदीप गोयल, रुड़की से शोभाराम प्रजापति, पौड़ी से सुषमा रावत, कोटद्वार से विरेंद्र सिंह रावत, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी, बागेश्वर से इंद्र सिंह फ़र्श्वान, रानीखेत से लीला बिष्ट, अल्मोड़ा से रमेश बहुगुणा, चंपावत से निर्मल मेहरा, नैनीताल से प्रताप बिष्ट, काशीपुर से गुंजन सुखीजा और ऊधम सिंह नगर से कमल जिंदल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इससे पहले भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है।
