• Home
  • News
  • Uttarakhand: After Jharkhand, now this school of Devbhoomi has announced Friday holiday! Anger among parents, administration severely reprimanded the management

उत्तराखण्डः झारखंड के बाद अब देवभूमि के इस स्कूल में हुआ जुम्मे की छुट्टी का ऐलान! अभिभावकों में रोष, प्रशासन ने लगाई प्रबंधन को कड़ी फटकार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 22, 2022 09:07 AM
Uttarakhand: After Jharkhand, now this school of Devbhoomi has announced Friday holiday! Anger among parents, administration severely reprimanded the management

झारखंड में बीते दिनों एक सरकारी स्कूल में कट्टरपंथियों ने जुम्मे के दिन अवकाश घोषित किया था जिस पर खूब हंगामा हुआ था। अब ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड में भी सामने आया है,जहां एक स्कूल में जुम्मे के दिन आधे दिन की छूट्टी का एलान किया गया तो अभिभावकों में हड़कंप मच गया। जबकि स्कूलों में हाफडे हर शनिवार किया जाता है। 

दरअसल राजधानी देहरादून के विकासनगर स्थित ब्राइट एन्जेल्स पब्लिक स्कूल में जुम्मे के दिन अवकाश घोषित किया गया,इसकी जानकारी अभिभावकों को तब हुई जब गुरुवार को बच्चे स्कूल से घर पहुंचे और उनकी डायरी में अगले दिन शुक्रवार और भविष्य में हर शुक्रवार को आधे दिन की छुट्टी होने की बात लिखी थी।  

ये पढ़कर अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के प्रति खासी नाराज़गी व्याप्त हो गयी। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर विशेष समुदाय को ध्यान में रखकर ये निर्णय लेने और इस्लामिक कट्टरता दिखाने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत डीएम सोनिका और उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार से की है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से जब स्कूल के जांच की गई तब स्कूल प्रबंधन ने लिखित माफी मांगी और जुम्मे के दिन तय समय से पहले छुट्टी करने के निर्णय को वापस लिया।


संबंधित आलेख: