उत्तराखण्डः भगवान बदरी विशाल की शरण में पहुंचे एयर चीफ मार्शल! परिवार के साथ किए दर्शन, हुआ भव्य स्वागत
देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने परिवार संग बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल का आर्शीवाद लिया। इस मौके पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वागत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया। इससे पहले एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शुक्रवार को चमोली जिले के जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद वह भगवान नृसिंह की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा संपन्न कराई। एसडीएम/बीकेटीसी की उप मुख्य कार्याधिकारी कुमकुम जोशी ने उनकी आगवानी की। एसडीएम ने उन्हें भगवान का प्रसाद भेंट किया।