• Home
  • News
  • Uttarakhand: Akshay Kumar played volleyball with Uttarakhand Police! Fitness surprised the officials, the team won

उत्तराखण्डः अक्षय कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस के साथ खेला वॉलीबाल! फिटनेस ने अधिकारियों को चौंकाया, टीम ने मारी बाजी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 27, 2023 05:05 AM
Uttarakhand: Akshay Kumar played volleyball with Uttarakhand Police! Fitness surprised the officials, the team won

देहरादून। मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों उत्तराखण्ड के दौरे पर है। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देवभूमि पहुंचे हैं। शुक्रवार शाम को अक्षय ने दून के रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ वॉलीबॉल खेला। अक्षय कुमार और एडीजी अमित सिन्हा की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में अक्षय कुमार की टीम ने जीत दर्ज की। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। रेसकोर्स स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम को पुलिस जवानों के साथ एक शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार पहुंचे। उन्‍होंने वॉलीबॉल खेलने के साथ ही समस्त पुलिस खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ भी संवाद किया। अक्षय कुमार ने पुलिस परिवारों के साथ गाने भी गाए। जवानों की हौसलाअफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि वे पुलिस का बेहद सम्मान करते हैं और उन्हें सलाम करते हैं। नागरिकों की और कानून की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहती है। इस दौरान अक्षय कुमार ने अपनी फिटनेस से सभी को चौंका दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वॉलीबॉल मैच में मात दी। साथ ही आर्केस्ट्रा के साथ गाने भी गाए। इस दौरान पुलिस लाइन का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।


संबंधित आलेख: