• Home
  • News
  • Uttarakhand: Alaknanda and Mandakini rivers surging in Rudraprayag! Water level nearing the warning mark; access to riverbanks prohibited.

उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग में अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर! जलस्तर वार्निंग लेवल के करीब, नदी किनारे जाने पर रोक

editor
  • Awaaz Desk
  • July 24, 2026 06:07 AM
Uttarakhand: Alaknanda and Mandakini rivers surging in Rudraprayag! Water level nearing the warning mark; access to riverbanks prohibited.

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं। दोनों नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण नदी किनारे स्थित सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील करते हुए सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं। लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार अलकनंदा नदी का जलस्तर 625.40 मीटर और मंदाकिनी नदी का जलस्तर 623.95 मीटर दर्ज किया गया है, जो वार्निंग लेवल के बेहद करीब पहुंच चुका है। बढ़ते जलस्तर के चलते नदी किनारे स्थित सभी घाट जलमग्न हो गए हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने नदी किनारे जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है और पुलिस व प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए हैं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे नदी किनारों से दूर रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करने की सलाह दी गई है।


संबंधित आलेख: