• Home
  • News
  • Uttarakhand: Almora players shine in the state Jujitsu championship held in Haldwani, winning 16 valuable medals.

उत्तराखण्डः हल्द्वानी में आयोजित राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों की चमक, जीते 16 बहुमूल्य पदक

  • Awaaz Desk
  • December 08, 2025
 Uttarakhand: Almora players shine in the state Jujitsu championship held in Haldwani, winning 16 valuable medals.

अल्मोड़ा। जूजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा 6-7 दिसम्बर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड राज्य जूजित्सु चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा के खिलाड़ियों 16 पदक झटककर जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड मार्शल आर्ट गेम्स के उपसचिव एवं वरिष्ठ जुजित्सु कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि उक्त राज्य प्रतियोगिता में जिले के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। अपने-अपने भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 7 रजत एवं 2 कांस्य पदक सहित कुल 16 पदक झटके। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के आदित्य लटवाल, माही बिष्ट, आदित्य बिष्ट, हर्षित टम्टा, सोनल, आदित्य और हर्षिता ने स्वर्ण पदक, हिमानी मेर, चांदनी, यशपाल भट्ट, योगेश सिंह, प्रखर सिजवाली, रजनी नेगी, जागृति अधिकारी ने रजत पदक तथा कृतिका अधिकारी एवं हर्षित ने कांस्य पदक जीता है। कोच भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता 19-23 दिसंबर तक होने जा रही राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर सतीश जोशी, विनय कुमार जोशी, अंशुल सिंह, मनोज तिवारी, महेशी आर्य, अरुण बग्याल, प्रज्ञा जोशी, निलेश जोशी, गोपाल खोलिया, पूनम जोशी, गोदावरी चतुर्वेदी आदि खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।


संबंधित आलेख: