• Home
  • News
  • Uttarakhand Assembly Elections: The application made in the court of Golju Devta showed that BJP played bets on Kamal Sarita Arya!

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव:गोल्ज्यू देवता के दरबार मे लगाई अर्जी ने दिखाया कमाल, सरिता आर्य पर बीजेपी ने खेला दांव!

editor
  • Kanchan Verma
  • January 20, 2022 09:01 AM
Uttarakhand Assembly Elections: The application made in the court of Golju Devta showed that BJP played bets on Kamal Sarita Arya!

भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए 59 प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर दिए हैं। शेष बची सीटों पर विचार-विमर्श के बाद भाजपा टिकट को अंतिम रूप देगी।भाजपा ने अपनी सूची में 5 महिलाओं को स्थान दिया है। इन महिलाओं में नैनीताल की हॉट सीट से सरिता आर्य को टिकट दिया गया है। सरिता आर्य ने बीते रोज नैनीताल के घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू देवता से अर्जी लगाकर टिकट मिलने की गुहार लगाई थी। उनकी ये अर्जी स्वीकार हो गयी है और बीजेपी ने पार्टी के लिए सरिता आर्य पर भरोसा जताया है।

 

 

प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन (इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने) को देखते हुए और ध्यान में रखते हुए ही यह सूची जारी की गई है। भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा ही प्रदेश का विकास कर सकती है क्योंकि अन्य दलों के विरोध के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था। कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी उसने उत्तराखंड के साथ हमेशा ही सौतेला व्यवहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद से उत्तराखंड में विकास की गति पकड़ी है।
गुरुवार को जारी भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत तमाम मंत्रियों के भी नाम फाइनल कर दिए हैं।
जानिए किसे कहां से मिला टिकट
देखें सूची

खटीमा: पुष्कर सिंह धामी
हरिद्वार शहर: मदन कौशिक

पुरोला: दुर्गेश्वर लाल
यमुनोत्री: केदार सिंह रावत
गंगोत्री: सुरेश चौहान
बद्रीनाथ: महेन्द्र भट्ट
थराली; भोपाल राम टम्टा
कर्णप्रयाग: अनिल नौटियाल
केदारनाथ
रुद्रप्रयाग: भरत सिंह चौधरी
घनसाली: शक्तिलाल शाह
देवप्रयाग: विनोद कंडारी
नरेन्द्रनगर: सुबोध उनियाल
प्रतापनगर: विजय सिंह पंवार
धनौल्टी: प्रीतम सिंह पंवार
चकराता: रामशरण नौटियाल
विकासनगर: मुन्ना सिंह चौहान
सहसपुर: सहदेव सिंह पुंडीर
धर्मपुर: विनोद चमोली
रायपुर: उमेश शर्मा काऊ
राजपुर रोड: पूर्व मंत्री खजानदास
देहरादून कैंट: सविता कपूर
मसूरी: गणेश जोशी
ऋषिकेश: प्रेमचंद अग्रवाल
हरिद्वार: मदन कौशिक
भेल रानीपुर: आदेश चौहान
ज्वालापुर: सुरेश राठौर
भगवानपुर: मास्टर सत्यपाल
खानपुर से चैंपियन का कटा टिकट पत्नी रानी कुंवर को टिकट
मंगलौर: दिनेश पंवार
लक्सर: संजय गुप्ता
यमकेश्वर: रेनू बिष्ट
श्रीनगर: धन सिंह रावत
चौबट्टखाल: सतपाल महाराज
लैंसडौन: दलीप रावत
धारचूला: धन सिंह धामी
डीडीहाट: बिशन सिंह चुफाल
पिथौरागढ:- चंद्रा पन्त
गंगोलीहाट: फ़क़ीर राम टम्टा
कपकोट: सुरेश गड़िया
बागेश्वर: चंदन रामदास
द्वाराहाट: अनिल शाही
सल्ट: महेश जीना

सोमेश्वर रेखा आर्य
लोहाघाट पूरन फर्त्याल
चम्पावत कैलाश गहतौड़ी
राम सिंह कैड़ा भीमताल
सरिता आर्य नैनीताल
कालाडूंगी बंशीधर भगत
शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर
त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर
गदरपुर अरविंद पांडे
किच्छा से राजेश शुक्ला
सितारगंज से सौरभ बहुगुणा
नामकमत्ता प्रेम सिंह राणा


संबंधित आलेख: