• Home
  • News
  • Uttarakhand: Assistant Teacher Attention! Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission released the release, click on the link to know what the commission said

उत्तराखंड:सहायक अध्यापक ध्यान दें! उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी की विज्ञप्ति,क्या कहा आयोग ने जानने के लिंक पर क्लिक करें

editor
  • Kanchan Verma
  • March 05, 2022 06:03 AM
Uttarakhand: Assistant Teacher Attention! Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission released the release, click on the link to know what the commission said

सहायक अध्यापक भर्ती के सत्यापन को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने इसके लिए हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए विज्ञप्ति जारी की है जिसमे कहा गया है कि उत्तराखंड में हो रही सहायक अध्यापक भर्ती के प्रमाणपत्रों के सत्यापन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को अग्रिम आदेशो तक स्थगित किया जाता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, कला, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य,उर्दू, संगीत, पंजाबी, बंगाली विषयों की परीक्षा 8 अगस्त को कराई थी और इन पदों पर परीक्षा का रिजल्ट 31 दिसंबर को जारी किया गया था। 9 मार्च से 23 मार्च के बीच मे अभिलेखों के सत्यापन का काम होना था,लेकिन उत्तराखंड हाईकोर्ट में दायर सुनीता बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य की याचिका पर 25 फरवरी को आदेश आया,इस आदेश के तहत एलटी भर्ती का प्रमाण पर सत्यापन अग्रिम आदेशो तक स्थगित किया जाता है।


संबंधित आलेख: