• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big action by the administration in Rudrapur! Illegal madrasa sealed, encroachment identified

उत्तराखण्डः रुद्रपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! अवैध मदरसा सील, अतिक्रमण चिन्हित

editor
  • Awaaz Desk
  • June 16, 2025 11:06 AM
Uttarakhand: Big action by the administration in Rudrapur! Illegal madrasa sealed, encroachment identified

रुद्रपुर। रुद्रपुर के पहाड़गंज में अवैध मस्जिद के निर्माण को सील करने के बाद प्रशासन की टीम ने अवैध मदरसे को सील करने की कार्यवाही की है। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने प्राधिकरण, नगर निगम, बिजली विभाग और पुलिस टीम के साथ पहाड़ गंज पहुंचकर अवैध तरह से संचालित हो रहे मदरसे को सील करने की कार्यवाही की है। साथ ही टीम द्वारा पहाड़गंज में कल्याणी नदी के किनारे किए गए अवैध कब्जे का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान नदी के किनारे बन रहे मकान को देखकर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने कहा कि आखिर कौन नदी के किनारे जमीन को बेच रहा है। इसकी जांच पुलिस अधिकारियों को करने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 50 से अधिक मकान चिन्हित किए गए हैं। जिनको नोटिस देने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, किसी भी हाल में नदी के किनारे नजूल भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, जो लोग भी अवैध कब्जा कर रहे हैं उन को भी चिन्हित करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित आलेख: