• Home
  • News
  • Uttarakhand: Big announcement of Chief Minister Dhami, Haldwani HMT factory will be replaced by Mini Sidcul! Grand inauguration of two-lane bridge in Ranibagh

उत्तराखण्डः मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, हल्द्वानी एचएमटी फैक्ट्री की जगह बनेगा मिनी सिडकुल! रानीबाग में टू-लेन पुल का किया भव्य उद्घाटन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 01, 2022 01:09 PM
Uttarakhand: Big announcement of Chief Minister Dhami, Haldwani HMT factory will be replaced by Mini Sidcul! Grand inauguration of two-lane bridge in Ranibagh

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीबाग स्थित टू-लेन पुल का उद्घाटन किया। इस दौरान केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी का पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद पुल सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसके बाद सीएम धामी ने महर्षि विद्या मंदिर परिसर अमृतपुर में विशाल जनसभा को सम्बोधित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया जायेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से उत्तराखंड को अब तक एक लाख 50 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं। पुल के उद्घाटन बाद उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर परिसर अमृतपुर में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वह जब भी पीएम से मिलते हैं। हमेशा ही जमरानी बांध का मुद्दा उठाते हैं। भारत सरकार की योजना में शामिल योजना को लेकर जल्द ही टेंडर हो जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि एचएमटी फैक्ट्री की जमीन अब राज्य सरकार को हस्तांतरित हो चुकी है। इसके लिए जल्द ही 72 करोड़ रूपये केंद्र सरकार को जमा कर दिए जाएंगे और इस जगह पर मिनी सिडकुल बनाया जाएगा जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा।


संबंधित आलेख: