• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Blast in crackers godown in Roorkee! Three employees burnt alive, chaos in the main market

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः रुड़की में पटाखा गोदाम में हुआ ब्लास्ट! जिंदा जले तीन कर्मचारी, मेन बाजार में मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 20, 2023 07:02 AM
 Uttarakhand Big Breaking: Blast in crackers godown in Roorkee! Three employees burnt alive, chaos in the main market

देहरादून। रुड़की से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से तीन कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। वहीं तीन कर्मचारियों की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। पुलिस ने दो कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। दोनों को रेफर करने की तैयारी है। उधर अग्निकाण्ड की जांच की जा रही है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।


संबंधित आलेख: