• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Corona infected five month old child died in Haldwani! The child was also infected with pneumonia, increasing cases increased tension

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः हल्द्वानी में कोरोना संक्रमित पांच माह के बच्चे की मौत! निमोनिया से भी संक्रमित था बच्चा, लगातार बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई टेंशन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 21, 2023 11:04 AM
Uttarakhand Big Breaking: Corona infected five month old child died in Haldwani! The child was also infected with pneumonia, increasing cases increased tension

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों से लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। कोरोना से जुड़ी एक खबर हल्द्वानी से सामने आई है। यहां मेडिकल कॉलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल में पांच माह के कोरोना संक्रमित एक बच्चे की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि बच्चे को निमोनिया समेत अन्य शारीरिक दिक्कत भी थी। बता दें कि करीब सात माह बाद कोरोना से किसी की मौत हुई है। उधर प्रदेश में बृहस्पतिवार को 141 लोग संक्रमित पाए गए। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक है। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 348 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के भीतर कुल 939 सैंपलों की जांच की गई। जबकि 141 लोग संक्रमित मिले हैं।


संबंधित आलेख: