• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Demand for the release of President Babi Pawar and others! Demonstration continues, relatives and people of political parties also reached

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः अध्यक्ष बाबी पवार सहित अन्य लोगों की रिहाई की मांग! प्रदर्शन जारी, परिजन और राजनीतिक दलों के लोग भी पहुंचे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 13, 2023 07:02 AM
Uttarakhand Big Breaking: Demand for the release of President Babi Pawar and others! Demonstration continues, relatives and people of political parties also reached

देहरादून। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पवार के साथ ही अन्य लोगों को तुरंत रिहा करने की मांग को लेकर युवाओं का धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज युवकों के साथ उनके स्वजन और राजनीतिक दलों के लोग भी धरना स्थल पहुंचे, जिसके बाद मामला फिर गर्माता नजर आया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जिला सत्र न्यायालय गेट पर युवा धरने पर बैठे हुए हैं। पुलिस उन्हें भी अब तक नहीं हटा पाई है। बता दें कि पिछले दिनों परीक्षा धांधली को लेकर युवाओं ने राजधानी दून में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और बाबी पवार सहित कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला और गर्मा गया और पिछले तीन दिनों से युवा प्रदर्शन कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: