उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा फैसला! अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ठण्ड को देखते हुए जारी किया गया आदेश
देहरादून। उत्तराखण्ड में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने 15 जनवरी तक सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अब प्रदेश के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों में जहां उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और शीत लहर से परेशानियां बढ़ी हैं। इन स्थितियों से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित होता हुआ दिखाई दिया है। हालांकि जल्द ही प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को भी आहूत किया जाना है, लेकिन बढ़ती सर्दी के कारण फिलहाल बच्चों को स्कूल बुलाए जाने से परहेज किया जा रहा है।
