उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः हरिद्वार के बैरागी कैंप क्षेत्र में गड्ढे में दबी मिलीं सरकारी दवाईयां! एसडीएम के छापे में हुआ खुलासा, मामले को लेकर अधिकारी हैरान
हरिद्वार। हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बैरागी कैंप क्षेत्र में डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में दवाईयां गड्ढे में दबी मिलीं। मौके पर हालात देखकर प्रशासनिक अधिकारी हैरान रह गए। इस दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से गड्ढे को खुदवाया। जिसकेबाद वहां से दवाईयों को निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि गड्ढे में दबी मिली सभी दवाएं सरकारी हैं। इनमें से कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की हैं तो कुछ एक्सपायर नहीं हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है।