• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Huge lapse in security during Republic Day celebrations in the capital! People broke the security cordon and reached near the stage, there was a stir in the police administration

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा में हुई भारी चूक! सुरक्षा घेरा तोड़ मंच के पास पहुंचे लोग, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 26, 2023 07:01 AM
Uttarakhand Big Breaking: Huge lapse in security during Republic Day celebrations in the capital! People broke the security cordon and reached near the stage, there was a stir in the police administration

देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज राजधानी दून के परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया। खबरों की मानें तो सीआरपीएफ की प्रस्तुति के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोगों की भीड़ मुख्य मंच के पास पहुंच गई। इस दौरान लोगों की संख्या को देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भीड़ को पीछे करने की कवायद शुरू की गई, लेकिन भीड़ किसी भी हाल में पीछे हटने को तैयार नहीं थी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी देखने को मिली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से निर्देश दिया कि आमजन के साथ दुर्व्यव्यहार ना किया जाये। जिसके बाद उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए और दर्शकों को मैदान में बना रहने दिया जाए। इससे पहले राज्यपाल राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। वहीं गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भव्य परेड और विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी दिखाई गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी देहरादून देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सरकारी इमारतों में तिरंगे लहराए गए। वहीं निजी भवनों भी तिरंगे की लाइट में सजे नजर आए। केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइट से पुलों व सरकारी भवनों को सजाया गया था।


संबंधित आलेख: