• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: RSS leader made indecent remarks on Facebook about Ankita! Public anger erupted again in Rishikesh, effigy burnt amidst loud sloganeering

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः आरएसएस नेता ने अंकिता को लेकर फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी! ऋषिकेश में फिर भड़का जनाक्रोश, जोरदार नारेबाजी के बीच फूंका पुतला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 27, 2022 12:09 PM
 Uttarakhand Big Breaking: RSS leader made indecent remarks on Facebook about Ankita! Public anger erupted again in Rishikesh, effigy burnt amidst loud sloganeering

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर ऋषिकेश में आज एक बार फिर उस समय आक्रोश भड़क गया जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विपिन कर्णवाल की ओर से सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की। पोस्ट देखकर लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने जोरदार नारेबाजी के बीच आरएसएस का पुतला फूंका। इस दौरान कोतवाली के समक्ष प्रदर्शन करते हुए गुस्साए लोगों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रायवाला थाने में भी उसी तरह की शिकायत दी गई है। रायवाला निवासी विपिन कर्णवाल ने इंटरनेट मीडिया पर अंकिता भंडारी और उसके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसे लेकर स्थानीय नागरिकों में रोज पनप गया मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने इस व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में बनखंडी ऋषिकेश निवासी जितेंद्र पाल पाठी की ओर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर फेसबुक पेज पर की गई टिप्पणी का स्क्रीनशाट भी उपलब्ध कराया गया है। प्रदर्शनकारियों की ओर से दून तिराहा में आरएसएस का पुतला फूंक कर रोष प्रकट किया गया। प्रदर्शन में सुधीर राय, सरोजिनी थपलियाल मधु जोशी दीपक जाटव, पार्षद राकेश सिंह मियां, देवेंद्र प्रजापति, मनीष शर्मा,जगत सिंह नेगी, एकांत गोयल, अखिलेश मित्तल, अभिषेक शर्मा आदि शामिल हुए।


संबंधित आलेख: