• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Sensational incident in Bhandari of capital Doon! Old woman strangled to death after robbery, sensation spread in the area due to the incident

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः राजधानी दून के भंडारी बाग में सनसनीखेज वारदात! लूट के बाद वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में फैली सनसनी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 04, 2023 07:03 AM
 Uttarakhand Big Breaking: Sensational incident in Bhandari of capital Doon! Old woman strangled to death after robbery, sensation spread in the area due to the incident

देहरादून। राजधानी दून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भंडारी बाग में लूट के बाद एक 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।


संबंधित आलेख: