• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Suspicious death of three people of the same family in Sahaspur, capital Doon! Sensation spread in the area, there was a stir in the police administration

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः राजधानी दून के सहसपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत! इलाके में फैली सनसनी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 07, 2023 05:03 AM
Uttarakhand Big Breaking: Suspicious death of three people of the same family in Sahaspur, capital Doon! Sensation spread in the area, there was a stir in the police administration

देहरादून। राजधानी दून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहसपुर इलाके में एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। तीनों की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है। घटना जस्सोवाला गांव में देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आई, तो उसने आनन-फानन दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़ी और अंदर गया। अंदर का दृश्य देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसकी 32 वर्षीय पत्नी सरोजा, 12 वर्षीय बेटा अंश पाल और 8 वर्षीय शिवापाल कमरे में बेसुध स्थिति में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है।


संबंधित आलेख: