उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हजारों कर्मचारियों ने कूच किया सीएम आवास! पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोका, तीखी झड़प और धक्का-मुक्की
देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज हजारों कर्मचारियों ने सीएम आवास कूच किया। इस दौरान नारेबाजी के बीच कर्मचारी राजधानी दून की सड़कों पर निकले। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हाथीबड़कला में बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका तो वे वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मामला बढ़ता देख कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन बहाल न करना उनके साथ अन्याय है। अगर सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं करेगी तो कर्मचारी उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।