• Home
  • News
  • Uttarakhand Big Breaking: Youth shot dead in Ramnagar! There was a stir in the police department, anger among the family members.

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः रामनगर में युवक की गोली मारकर हत्या! पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, परिजनों में आक्रोश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 30, 2023 06:04 AM
 Uttarakhand Big Breaking: Youth shot dead in Ramnagar! There was a stir in the police department, anger among the family members.

हल्द्वानी। रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां चोरपानी रोड पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकाण्ड की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों की मानें तो पुलिस को सुबह करीब 5 बजे युवक का शव सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पप्पी सागर लूटाबढ़ का निवासी था। पुलिस को शव को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल भेज दिया। उधर सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और मौके पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि तड़के सुबह 3 बजे करीब उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है।


संबंधित आलेख: