• Home
  • News
  • Uttarakhand Board improvement exam results released! 83.13% of candidates passed the High School exam and 73.35% passed the Intermediate exam; results have been uploaded to the website.

उत्तराखंड बोर्ड सुधार परीक्षा का रिजल्ट जारी! हाईस्कूल में 83.13 और इंटरमीडिएट में 73.35% परीक्षार्थी हुए पास, वेबसाइट पर अपलोड हुआ परिणाम

editor
  • Awaaz Desk
  • August 19, 2026 09:08 AM
Uttarakhand Board improvement exam results released! 83.13% of candidates passed the High School exam and 73.35% passed the Intermediate exam; results have been uploaded to the website.

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की सुधार परीक्षा प्रथम 2026 और तृतीय 2025 के परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल घोषित किया। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिए गए। सुधार परीक्षा प्रथम व तृतीय के लिए कुल 19,550 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 8,472 हाईस्कूल और 11,078 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 22 से 29 जुलाई तक प्रदेश के 97 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सुधार परीक्षा प्रथम 2026 में हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 और सुधार परीक्षा तृतीय 2025 का 66.67 प्रतिशत रहा। वहीं इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा प्रथम 2026 का उत्तीर्ण प्रतिशत 73.35 और सुधार परीक्षा तृतीय 2025 का 58.70 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।


संबंधित आलेख: