• Home
  • News
  • Uttarakhand Board Result Countdown Begins: The Fate of 2.15 Lakh Students to be Revealed on April 25 at 10 AM; Education Minister to Announce Results.

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू: 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे खुलेगा 2.15 लाख छात्रों का भाग्य, शिक्षा मंत्री जारी करेंगे परिणाम

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 20, 2026 09:04 AM
Uttarakhand Board Result Countdown Begins: The Fate of 2.15 Lakh Students to be Revealed on April 25 at 10 AM; Education Minister to Announce Results.

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। आगामी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे बोर्ड मुख्यालय रामनगर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिलाकर कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। आंकड़ों के अनुसार 1,12,266 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 1,02,986 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस बार की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चली थीं, जिन्हें प्रदेशभर में बनाए गए 1,261 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराया गया था। बोर्ड सचिव ने जानकारी दी कि इस वर्ष कई ऐतिहासिक बदलाव किए गए हैं। पहली बार बोर्ड की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया गया, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और छात्रों को काफी सहूलियत हुई। साथ ही, समयबद्ध तरीके से मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के कारण इस बार रिजल्ट समय से पहले जारी किया जा रहा है, ताकि छात्र भविष्य की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय रहते योजना बना सकें। छात्रों की सुविधा के लिए इस बार बोर्ड ने एक नई और विशेष व्यवस्था लागू की है। अब छात्रों को रिजल्ट के लिए केवल साइबर कैफे या बाहरी वेबसाइटों पर निर्भर नहीं रहना होगा। सभी स्कूलों को अलग-अलग पोर्टल और व्यक्तिगत पासवर्ड प्रदान किए जाएंगे। इस तकनीक की मदद से छात्र अपने संबंधित स्कूल में जाकर आसानी से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए विभाग ने टिहरी गढ़वाल में सर्वाधिक 136 केंद्र बनाए थे, जबकि चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र रहे। पूरे प्रदेश में 156 केंद्रों को संवेदनशील और 6 को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखकर विशेष निगरानी की गई थी। अब जबकि रिजल्ट की तारीख और समय तय हो चुका है, छात्रों और अभिभावकों के बीच धड़कनें तेज हो गई हैं। बोर्ड प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से सकारात्मक रहने और वेबसाइट पर अपना रोल नंबर तैयार रखने की अपील की है।


संबंधित आलेख: