• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Big accident in Kedarnath Dham! The death of Yukara's finance controller who arrived for the inspection of the helipad, the accident occurred due to the helicopter

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः केदारनाथ धाम में बड़ा हादसा! हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाड़ा के वित्त नियंत्रक की मौत, हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 23, 2023 12:04 PM
 Uttarakhand Breaking: Big accident in Kedarnath Dham! The death of Yukara's finance controller who arrived for the inspection of the helipad, the accident occurred due to the helicopter

देहरादून। केदारनाथ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एमआई-26 हेलीपैड के निरीक्षण को पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रण अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक अमित सैनी हेलीपैड निरीक्षण व हेलीकॉप्टर सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे हुए थे। दोपहर बाद लगभग पौने एक बजे वह वापस लौटने के लिए हेलीकॉप्टर की तरफ गए। लेकिन अचानक हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब वह हेलीकॉप्टर की तरफ जा रहे थे, उन्हें पीछे से कई लोगों ने आवाज भी दी कि वह उल्टी तरफ से जा रहे हैं। लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अधिकारी भी इस मामले में पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।


संबंधित आलेख: