• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: CM Dhami seen in action! Said - Land Jihad will not be allowed to flourish in Devbhoomi, will demolish illegal shrines

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः एक्शन में दिखे सीएम धामी! बोले- देवभूमि में नहीं पनपने देंगे लैंड जिहाद, अवैध मजारों को करेंगे ध्वस्त

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 07, 2023 11:04 AM
Uttarakhand Breaking: CM Dhami seen in action! Said - Land Jihad will not be allowed to flourish in Devbhoomi, will demolish illegal shrines

हल्द्वानी। देवभूमि में लैंड जिहाद को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जायेगा। यह बात आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कही। सीएम धामी ने शुक्रवार को कालाढ़ूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध मजारों को ध्वस्त करेंगे। कहा कि यह नया उत्तरखंड है, यहां अतिक्रमण करना तो दूर की बात, इसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, राज्य में वन भूमि पर 1000 से अधिक अनधिकृत मजारें बनाई गई हैं, जिन्हें हटाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि सीएम धामी ने आज कालाढूंगी में राजकीय इंटर कॉलेज में 95 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक हजार से अधिक स्थानों पर मजारें बन चुकी हैं। खुदाई करने पर उसके नीचे कोई अवशेष नहीं मिला। उन्होंने इसे लैंड जिहाद बताते हुए कहा कि राज्य में इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, आयोजक विधायक बंशीधर भगत आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: