• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Dhami government gifted scholarship to students! Many important proposals were approved in the cabinet meeting, read the full news

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः धामी सरकार ने छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का तोहफा! मंत्रिमण्डल की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरी खबर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 31, 2023 10:05 AM
 Uttarakhand Breaking: Dhami government gifted scholarship to students! Many important proposals were approved in the cabinet meeting, read the full news

देहरादून। आज बुधवार को यहां सचिवालय में धामी मंत्रिमण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उच्च शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, राजस्व, खाद्य आपूर्ति, वित्त, गृह एवं खनन विभाग से जुड़े अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस मौके पर डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को भी छात्रवृत्ति देने की तैयारी का प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में पास हुआ। इसके अलावा अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों की सेवा नियमावली का मामला भी कैबिनेट में लाया गया। 

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर...

1- सरकारी विश्वविद्यालयों और सरकारी डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति।
2- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना के तहत ग्रेजुएशन में हर कॉलेज के हर संकाय में प्रथम आने वालों को 3000 द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹1000 महीना स्कॉलरशिप दी जाएगी।
3- पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम आने वाले को 5,000 दूसरे स्थान पर रहने वाले को 3000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹2000 महीना स्कॉलरशिप मिलेगी।
4- ग्रेजुएशन में वर्ल्ड टॉप करने वाले को सरकार पहले स्थान पर आने वाले को 36000 दूसरे स्थान पर आने वाले को 24000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को ₹18000 एकमुश्त भी देगी।


संबंधित आलेख: