• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: Students climbed onto the roof of the college carrying petrol here! Warning of self-immolation created panic, management and police got upset

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः यहां पेट्रोल लेकर कॉलेज की छत पर चढ़े छात्र! आत्मदाह की चेतावनी से मचा हड़कंप, प्रबंधन और पुलिस के फूले हाथ-पांव

editor
  • Awaaz Desk
  • October 17, 2023 10:10 AM
Uttarakhand Breaking: Students climbed onto the roof of the college carrying petrol here! Warning of self-immolation created panic, management and police got upset

चमोली। चमोली से एक बड़ी खबर सामने आया है। यहां गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब आंदोलनरत छात्र उग्र हो गए। दरअसल, पिछले दो सप्ताह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन चल रहा है। आज मंगलवार को छात्रों का आंदोलन एकाएक उग्र हो गया। खबरों के मुताबिक तीन छात्र और एक छात्रा महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए।

वे अपने साथ पेट्रोल लेकर छत पर गए और अपने ऊपर भी पेट्रोल छिड़क भी लिया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए और आत्मदाह की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी आकर उनसे बात नहीं करेगा तब तक वे छत से नीचे नहीं उतरेंगे। छात्रों का कहना है कि कई छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में गड़बड़ी की गई है। परीक्षा देने के बाद भी कई छात्रों को अनुत्तीर्ण किया गया है।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की गई है, इसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। इधर, कॉलेज के मुख्य कैंपस में एनएसयूआई के छात्र छात्रों की ओर से भी पिछले दो सप्ताह से आमरण अनशन और कार्मिक धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस की ओर से पिछले तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने पुलिस वाहन को रोका और प्रदर्शन किया। छात्रों और पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।


संबंधित आलेख: