• Home
  • News
  • Uttarakhand Breaking: The harsh weather increased the trouble! Heavy rain on the mountains, the department issued an orange alert

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः मौसम के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई परेशानी! पहाडों पर झमाझम बारिश, विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 29, 2023 11:05 AM
Uttarakhand Breaking: The harsh weather increased the trouble! Heavy rain on the mountains, the department issued an orange alert

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तेवर फिर तल्ख हो गए हैं। पहाड़ों में अधिकांश जगहों पर आज दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई है। चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश होने की खबर सामने आई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। उधर मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चली। बता दें कि मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। 


संबंधित आलेख: