• Home
  • News
  • Uttarakhand: Cabinet Minister Satpal Maharaj's Health Deteriorates; Admitted to AIIMS Rishikesh; CM Dhami Arrives to Inquire About His Condition.

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बिगड़ी तबीयत, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम धामी 

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 19, 2026 10:03 AM
Uttarakhand: Cabinet Minister Satpal Maharaj's Health Deteriorates; Admitted to AIIMS Rishikesh; CM Dhami Arrives to Inquire About His Condition.

ऋषिकेश। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जांचें भी की जा रही हैं, ताकि किसी भी संभावित समस्या का समय रहते उपचार किया जा सके। इधर, मंत्री के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने सतपाल महाराज से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली। सीएम धामी ने डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।


संबंधित आलेख: