• Home
  • News
  • Uttarakhand: Case of rigging in Nanda Gaura scheme! Big action on the orders of cabinet minister, case filed against 193 people

उत्तराखण्डः नंदा गौरा योजना में धांधली का मामला! कैबिनेट मंत्री के आदेश पर बड़ा एक्शन, 193 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 14, 2023 10:03 AM
Uttarakhand: Case of rigging in Nanda Gaura scheme! Big action on the orders of cabinet minister, case filed against 193 people

देहरादून। नंदा गौरा योजना में धांधली के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। खबरों की मानें तो कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के आदेश पर मंगलवार को 193 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 420 सहित विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। मंत्री रेखा आर्य ने हाल ही में मामले की जांच कर अपात्र लाभार्थियों और दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि योजना का लाभ लेने वाली सभी बालिकाओं के प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाए, ताकि कोई अपात्र पात्र बालिका का हक छीनकर योजना का लाभ न ले सके। हरिद्वार जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में नंदा गौरा योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया था। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 में जन्म के आधार पर योजना का लाभ प्राप्त करने वाले कुल 1328 आवेदनों में से 70 एवं 12वीं पास के आधार पर लाभ लेने के लिए कुल 4174 आवेदनों में से 123 कुल 193 आवेदनों में आय प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ की गई। प्रमाण पत्रों में की गई छेड़छाड़ पर मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार इन आवेदनों को रद्द कर चुके हैं।


संबंधित आलेख: