• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami in Nainital! During his morning walk, he met people and checked on the well-being of police personnel.

उत्तराखण्डः नैनीताल में सीएम धामी! मार्निंग वॉक के दौरान लोगों से की मुलाकात, पुलिसकर्मियों का जाना हाल

  • Awaaz Desk
  • November 27, 2025
Uttarakhand: CM Dhami in Nainital! During his morning walk, he met people and checked on the well-being of police personnel.

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल के दौरे पर हैं। आज गुरूवार सुबह-सुबह वह मार्निंग वॉक पर निकले और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का फीडबैक भी लिया। सीएम धामी ने लोगों के साथ चाय पी और वार्तालाप किया। वहीं इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ पंत पार्क में बन रहे नयना देवी मंदिर के गेट का निरीक्षण भी किया। इससे पहले वह एटीआई से पंतपार्क में पैदल टहले। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर पैदल चल रहे लोगों से उनके हाल चाल जानने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनकी दिक्कतें जानी। वहीं पंत पार्क पहुंचने के बाद उन्होंने नव निर्मित नयना देवी मंदिर के गेट का काम देखा और उसको जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसखंड मिशन के अंतर्गत नयना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने मिशन के अन्य विकास कार्यों डीएसए मैदान के सुधार, बलिया नाला व ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। 
 


संबंधित आलेख: