उत्तराखण्डः परमार्थ निकेतन ऋषिकेश पहुंचे सीएम धामी! भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति का किया शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को लेकर कही बड़ी बात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति के शुभारंभ सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान सीएम धामी, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि और भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सीएम धामी ने प्रदेश कार्य समिति के सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए हैं। कहा कि भाजपा द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण की बात की जाती है और महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका विदेशों में बज रहा है। कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश की बेटियां लगातार देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने सत्र शुरू होने पर महिला मोर्चा को शुभकामनाएं भी दी।