• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami returned from abroad! Grand welcome in the capital Dehradun, enthusiasm among BJP people

उत्तराखण्डः विदेश से लौटे सीएम धामी! राजधानी देहरादून में हुआ भव्य स्वागत, भाजपाईयों में उत्साह

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2023 10:09 AM
 Uttarakhand: CM Dhami returned from abroad! Grand welcome in the capital Dehradun, enthusiasm among BJP people

देहरादून। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज यूनाइटेड किंगडम का दौरा करने के बाद राजधानी देहरादून पहुंचे। इस दौरान भाजपाईयों ने रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में उनका भव्य स्वागत किया। वहीं स्वागत समारोह को देखकर सीएम धामी गदगद नजर आए। 

राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यूके में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। 

मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


संबंधित आलेख: