• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami visits Bageshwar, conducts on-site inspection of development works, plays badminton with children

उत्तराखंडः सीएम धामी का बागेश्वर दौरा! विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, बच्चों संग खेला बैडमिंटन

editor
  • Awaaz Desk
  • December 07, 2025 06:12 AM
Uttarakhand: CM Dhami visits Bageshwar, conducts on-site inspection of development works, plays badminton with children

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर के दौरे पर हैं। आज रविवार को वह अपने चिरपरिचित अंदाज में मार्निंग वॉक पर निकले और लोगों से मुलाकात कर विकास कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम धामी ने सरयू नदी के किनारे पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम धामी इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेला। सीएम धामी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली। इस दौरान सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें, ऐसी उनकी सरकार की कोशिश है। इससे पहले सीएम धामी ने बागेश्वर दौरे के पहले दिन गरुड़-बैजनाथ में आयोजित संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जहां उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया।


संबंधित आलेख: