• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami, who reached Bageshwar, inaugurated and laid the foundation stone of 89 schemes, said PM gave me the responsibility of chief servant, decisions are being taken in public interest

उत्तराखंड:बागेश्वर पहुंचे सीएम धामी ने किया 89 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास,कहा पीएम ने दी मुझे मुख्य सेवक की ज़िम्मेदारी, जनहित में लिए जा रहे है फैसले

editor
  • Kanchan Verma
  • December 24, 2021 06:12 AM
Uttarakhand: CM Dhami, who reached Bageshwar, inaugurated and laid the foundation stone of 89 schemes, said PM gave me the responsibility of chief servant, decisions are being taken in public interest

बागेश्वर जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काण्डा में आयोजित काण्डा महोत्सव का दीप प्रज्वलित व पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। तद्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट के केदारेश्वर मैदान में पहुँचे, जहां पर विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, बागेश्वर चन्दन राम दास, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव सिंह बिष्ट, प्रभारी जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर केदारेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा कपकोट एवं बागेश्वर क्षेत्र की 27331.13 लाख की लागत की 89 योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें विधानसभा कपकोट की 6843.03 लाख की लागत की 33 योजनाओं का लोकापर्ण तथा 15632.94 लाख की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया गया तथा विधानसभा बागेश्वर की 531.40 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण तथा 4323.76 लाख की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मा0 मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का लोकापर्ण किया गया है उन योजनाओं में विधानसभा कपकोट के अंतर्गत रमाडी में रामगंगा नदी पर 110 मीटर स्पान के पैदल झूला पुल का निर्माण कार्य लागत 369.38 लाख, असों से बसकुना तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य 276.81लाख, रमाडी कनोली मोटर मार्ग का किचवा तक विस्तार 147.00 लाख, डालनखुनोली मोटर मार्ग का मजबे तक विस्तार कार्य 340.30 लाख, पोथिंग भंतोडा से पोथिंग भगवती मंदिर उछात मोटर मार्ग के किमी 0से 03 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण 177.07 लाख, गुरूछुट्टी लिफ्त सिंचाई योजना 115.00 लाख, कन्यालीकोट से जगथाना मोटर मार्ग स्टेज-02 लंबाई 10 किमी0 611.81 लाख, भनार लाथी से नामतीचेटाबगड मोटर मार्ग का स्टेज-02 निर्माण कार्य 519.09 लाख, कपकोट कर्मी तोली मोटर के किमी 02 से बघर मोटर मार्ग स्टेज-01 लंबाई 9.35 किमी0 601.69लाख, फरसाली से खर्ककालातोली मोटर मार्ग्ा स्टेज-01 लंबाई 6.80 किमी0 345.95 लाख, दोफाड कोटमन्या मोटर के किमी 07 से महरूडी मोटर मार्ग निर्माण कार्य स्टेज-02 307.03 लाख, तथा जिन योजनाओं को शिलान्यास किया गया उनमें बैडामझेडा ग्राम समूह पंपिग योजना 2005.87लाख, शामा ग्राम समूह पंपिग योजना 2281.52 लाख, देवचौडा ग्राम समूह पंपिग योजना 1074.07 लाख, काडा ग्राम समूह पंपिग योजना 5945.11 लाख, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में 20 बेड चिकित्सालय हेतु 153.00 लाख, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य 65.84 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट में जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला निर्माण कार्य हेतु 60.92लाख, सूपी झूनी मोटर मार्ग में 06 स्टील गर्डर सेतु निर्माण कार्य 932.40 लाख, वनलेख होराली धामी गांव किरई मोटर मार्ग स्टेज-02 लांबाई 08 किमी0 405.39 लाख, सनेती से दयाली कुरोली मोटर मार्ग स्टेज-02 लंबाई 5.45 किमी0 266.49लाख, कपकोट पिण्डारी ग्लेशियर मोटर मार्ग किमी 07 से बडेत मोटर मार्ग के किमी 08 में 24 मीटर स्पान ब्रिज फेज-17 153.03 लाख आदि है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो मुझे मुख्य सेवक का दायित्व दिया है उसके बाद हमारी सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है। उन्होंने कहा लंबे समय से चली आ रही आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियों सहित उपनल कर्मियों के मांग पर मानदेय बढाने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 1734 पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा ,स्वास्थ्य , पर्यटन , व्यापार , उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिदुस्तान का नम्बर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहां राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नही अपितु सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार एक-एक पल आम जनता के हित के लिये कार्य कर रही है व आम जनता के लिये सरकार के द्वार हर वक्त खुले है। उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की मुख्य धारा से जोडना है। उन्होंने कहा कि जनपद मे पर्यटन की अपार संभावनायें हैं जिसके लिए कार्य किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि कपकोट क्षेत्र में जडीबूटी की अपार संभावनायें हैं, इसलिए इस क्षेत्र को जडीबूटी केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ हजार लोगो को होम स्टे योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कपकोट मे पॉलिटेक्निक के भवन निर्माण तथा सीएसडी कैंटीन के लिए आंकलन कर सामाधान किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उद्यान सहायको के पदो लिए वित्तीय स्वीकृति के लिए भी आंकलन किया जायेगा। इस पश्चात मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कपकोट में पांच सौ एमपीएल क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण तथा बीस बैड के चिकित्सालय भवन व मीटिंग हॉल का शिलान्यास किया गया। काण्डा महोत्सव में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा मेला समिति को 02 लाख, काण्डा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की गयी, तथा ससोला में स्वीकृति एएनएम सेंटर के लिए धनराशि स्वीकृति करने तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र काण्डा में स्वास्थ सुविधा बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड एवं डायलिसिस की व्यवस्था की जायेगी।  इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, मा0 कैबिनेट मंत्री ग्राम्य विकास स्वामी यतीश्वानन्द, पूर्व विधायक शेर सिंह गढिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सुरेश गढिया, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम शाही, राम सिंह कोरंगा, दीपा आर्या, ब्लॉक प्रमुख कपकोट गोविन्द सिंह दानू, गरूड हेमा बिष्ट, बागेश्वर पुष्पा देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम,ज्येष्ठ प्रमुख हरीश महेरा, सुरेश काण्डपाल, उपजिलाधिकारी कपकोट पारितोष वर्मा, गरूड राजकुमार पांडे, बागेश्वर हरगिरि, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी सहित भारी संख्या में आये क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।


संबंधित आलेख: