• Home
  • News
  • Uttarakhand: CM Dhami will reach Champawat tomorrow! Will stay overnight in Thata village under Gaon Chalo campaign

Uttarakhand: कल चंपावत पहुंचेंगे सीएम धामी! गांव चलो अभियान के तहत ठाटा गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

editor
  • Awaaz Desk
  • February 09, 2024 10:02 AM
Uttarakhand: CM Dhami will reach Champawat tomorrow! Will stay overnight in Thata village under Gaon Chalo campaign

चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जनपद दौरे पर रहेंगे। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने बताया कि अपने कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी अल्मोड़ा से प्रस्थान कर अपराह्न 2ः45 पर राजकीय इंटर कॉलेज किमतोली हेलीपैड चंपावत पहुंचेंगे। इसके बाद उनका काफिला अपराह्न 3 बजे माउंट क्राउन होमस्टे ठाटा चंपावत पहुंचेंगे। जहां वह ‘गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रात्रि विश्राम ग्राम ठाटा चंपावत में करेंगे। इधर सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 


संबंधित आलेख: